अमर उजाला
Mon, 10 July 2023
इटली के दिवंगत पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी का पिछले महीने 86-वर्ष की उम्र में निधन हुआ था
निधन के बाद बर्लुस्कोनी की वसीयत चर्चाओं में बनी हुई है
अपनी वसीयत में उन्होंने 33-वर्षीय गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 906 करोड़ रुपये से अधिक छोड़े हैं
तीन बार इटली के पीएम रह चुके बर्लुस्कोनी के साम्राज्य की कीमत 6 अरब यूरो से अधिक आंकी गई है
फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता साल 2020 में शुरू हुआ था
कानूनी तौर पर दोनों ने शादी नहीं की थी
लेकिन, उन्होंने मरने से पहले फासीना को अपनी पत्नी कहकर बुलाया था
बर्लुस्कोनी के वसीयत में उनके दो बच्चे मरीना और पियर सिल्वियो की 53 फीसदी हिस्सेदारी होगी
उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो और पूर्व सांसद मार्सेलो डेल'उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े हैं
फ्रांस में हिंसा, आखिर इसकी वजह क्या है? तस्वीरों में देखें