रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं तो रूस ने यूक्रेन में अपने हमले तेज किए हैं। पढ़िए अब तक इस संघर्ष में क्या-क्या हुआ।
Image Credit : iStock
22 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दोनेत्स्क और लुहांस्क प्रांत को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने का एलान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन सीमा पर हजारों सैनिकों की तैनाती की।
Image Credit : पीटीआई (फाइल)
24 फरवरी को पुतिन ने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का एलान किया और यूक्रेन पर मिसाइल हमलों का पहला दौर शुरू कर दिया। अमेरिका ने रूस पर वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की।
Image Credit : Social Media
25 फरवरी को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने मार्शल लॉ लागू किया। 18 से 60 साल की आयु के लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी। नाटो ने हवा, जमीन और समुद्री प्रतिक्रिया बलों की तैनाती की घोषणा की।
Image Credit : Instagram/zelenskiy_official
26 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के सूमी, पोल्तावा, मारियुपोल पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। रूसी बल राजधानी कीव की ओर बढ़े। रूसी हमले का यूक्रेन ने भी बराबर का जवाब दिया और कीव को अपने नियंत्रण में रखा।
Image Credit : ANI
27 फरवरी को पुतिन ने अपना परमाणु बलों को अलर्ट पर रखने का एलान किया। यूक्रेन-रूस के प्रतिनिधियों के बीच बेलारूस सीमा पर पहली बार वार्ता हुई। रूस के कई बैंकों को स्विफ्ट व्यवस्था से निकाल दिया गया।
Image Credit : Social Media
28 फरवरी को जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया। खारकीव में 77 साल बाद पहली बार बड़े स्तर पर रॉकेट हमले हुए। पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों में और इजाफा किया।
Image Credit : Social Media
एक मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम रूस के खिलाफ यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने अमेरिकी हवाई क्षेत्र को रूस के लिए प्रतिबंधित कर दिया। रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई।