{"_id":"691604fccc0539c0f40f49f0","slug":"president-murmu-symbolically-hands-over-eight-cheetahs-by-her-botswana-counterpart-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Botswana: बोत्सवाना ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रतीकात्मक रूप से सौंपे आठ चीते, क्वारंटीन के बाद लाए जाएंगे भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Botswana: बोत्सवाना ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रतीकात्मक रूप से सौंपे आठ चीते, क्वारंटीन के बाद लाए जाएंगे भारत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गैबोरोन
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:49 PM IST
सार
राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना में उनकी समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको ने एक संरक्षण केंद्र में सफारी वाहन पर सवार होकर पकड़े गए दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ने की घटना को भी देखा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
भारत के प्रोजेक्ट चीता को अब नई उड़ान मिलने जा रही है। प्रोजेक्ट चीता के अगले चरण के लिए अफ्रीकी देश बोत्सवाना ने बृहस्पतिवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके दौरे के आखिरी दिन आठ चीते प्रतीकात्मक रूप से सौंपे। क्वारंटीन पूरा होने के बाद सभी आठ चीते भारत लाए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना में उनकी समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको ने एक संरक्षण केंद्र में सफारी वाहन पर सवार होकर पकड़े गए दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ने की घटना को भी देखा।
Trending Videos
चीतों को कालाहारी रेगिस्तान स्थित घान्जी शहर से मोकोलोडी नेचर रिजर्व में रखा गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने वन्यजीव संरक्षण में सहयोग के लिए बोत्सवाना को धन्यवाद दिया। भारत में प्रोजेक्ट चीता के तहत पहले ही दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 20 चीते लाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोगों को उनके योगदान पर गर्व है। वह भारत के सच्चे सांस्कृतिक राजदूत हैं, जो कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सद्भाव के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो भारत और बोत्सवाना दोनों की पहचान हैं। उन्होंने उनसे भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करते हुए बोत्सवाना की प्रगति में योगदान जारी रखने का आग्रह किया।
उन्होंने उन्हें ओसीआई योजना और प्रवासी भारतीय दिवस जैसी पहलों का लाभ उठाने और भारत के विकास में अपने अनुभव साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और बोत्सवाना के बीच संबंध विश्वास, सम्मान और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। अपने दौरे के दौरन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने से पहले दिल्ली आतंकी हमले के पीड़ितों की स्मृति में एक मिनट का मौन भी रखा।
President Murmu symbolically hands over eight cheetahs by her Botswana counterpart