{"_id":"6af3e640234500eedd09942e","slug":"indore-cyber-fraud-mule-bank-accounts-arrests-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूल खातों का खेलः साइबर ठगी के लिए 20 हजार रुपए में बेचे बैंक खाते, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूल खातों का खेलः साइबर ठगी के लिए 20 हजार रुपए में बेचे बैंक खाते, 5 गिरफ्तार
Wed, 11 Nov 2026 09:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:27 AM IST
सार
इंदौर में एरोड्रम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के अवैध लेनदेन में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो 20 हजार रुपए के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेच रहे थे।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने मंगलवार रात म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के अवैध लेनदेन में शामिल गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 हजार रुपए के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेच रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि 3 आरोपियों ने पहले अपने खाते खुलवाए और बाद में 2 अन्य आरोपियों को बेच दिए। इन दोनों ने खाते आगे अधिक कीमत पर मुख्य साइबर ठगों को सप्लाई कर दिए।
संदिग्ध बैंक खाते से खुला राज
पुलिस के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा में संचालित एक संदिग्ध म्यूल खाते की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान खाताधारक राज पिता रवींद्र वैद्य निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राज ने बताया कि उसने अपने दोस्तों तुषार चौहान और आयुष प्रजापत के साथ मिलकर सेंट्रल बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खाते खुलवाए थे। बाद में ये खाते अजय पटेल और रितेश प्रजापत को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक खातों के बदले मिले 20 हजार रुपए
पुलिस जांच में सामने आया कि राज वैद्य का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा, तुषार पिता जीवन सिंह चौहान निवासी फ्रीगंज, मरीमाता का खाता सियागंज शाखा और आयुष उर्फ लक्की पिता लक्ष्मण प्रजापत निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था। तीनों ने अपने खाते 20 हजार रुपए के लालच में अजय पिता महेंद्र पटेल निवासी लेक पैलेस कॉलोनी और रितेश पिता आशीष प्रजापत निवासी सत्य साईं बाग कॉलोनी, बाणगंगा को बेच दिए थे। इसके बाद अजय और रितेश ने इन खातों को अधिक कीमत पर अन्य साइबर ठगों तक पहुंचाया। इनका इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेनदेन में किया जा रहा था।
विज्ञापन
महंगे शौक पूरे करने के लिए बेचे खाते
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में महंगे शौक पूरे करने के लिए बैंक खाते बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ साइबर फ्रॉड और वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उन मुख्य साइबर ठगों की जानकारी जुटा रही है, जिन तक ये खाते पहुंचाए गए थे।