Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessman died in accident who went for morning walk in Bareilly

बरेली: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने कारोबारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा

Tue, 10 Nov 2026 11:46 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

बरेली में कारोबारी विनय गुप्ता को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने कूड़ा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
businessman died in accident who went for morning walk in Bareilly
विनय गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कारगिल चौक के पास मंगलवार सुबह सात बजे टहलने निकले 63 वर्षीय पेट्रोल पंप कारोबारी विनय गुप्ता को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। विनय गुप्ता शहर के बड़े कारोबारियों में शामिल थे। घटना का सीसी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कूड़ा गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन




रामपुर गार्डन निवासी विनय गुप्ता रोज की तरह मिलिट्री अस्पताल की तरफ टहलने गए थे। सुबह सात बजे हुए हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल विनय गुप्ता को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब में मिले मोबाइल और कागजात से पहचान कर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। अचानक मिली इस खबर के बाद परिवार के लोग और तमाम कारोबारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में वारदात: पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, बेटी की भी हत्या की कोशिश, हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय गुप्ता के परिवार में पत्नी बरखा और दो बेटियां हैं। हादसे की खबर सुनकर बरेली आए हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा समेत शहर के प्रमुख व्यवसायियों ने घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।

Trending Videos

सीसी फुटेज से खुली घटना
शुरुआत में वाहन लेकर ड्राइवर भाग गया तो उसका पता नहीं चल रहा था। परिवार ने पहले अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि यह दुर्घटना नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से हुई थी। फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह विनय गुप्ता के पीछे से आकर टक्कर मार दी और कुचलती हुई आगे बढ़ गई।

रामपुर के बिलासपुर में बसाई कॉलोनी
विनय गुप्ता पेट्रोल पंप के कारोबार से जुड़े होने के साथ-साथ बड़े पेट्रोल पंप कारोबारी और कॉलोनाइजर भी थे। उनका एक पेट्रोल पंप रुहेलखंड विवि के सामने और दूसरा फतेहगंज पश्चिमी में है। रामपुर जिले के बिलासपुर में उन्होंने महेश गार्डन कॉलोनी विकसित की है। विनय गुप्ता की दोनों बेटियां बाहर रहती हैं।

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शुरू में वाहन का पता नहीं चल रहा था तो मृतक व्यापारी के परिवार ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। बाद में पुलिस की जांच में सीसी फुटेज से पता लगा कि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है, इसे भी असली ड्राइवर की बजाय उसका कोई सहायक चला रहा था। वाहन चालक का नाम कार्रवाई में शामिल करके उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed