आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पर्दानशीं...

                
                                                         
                            पर्दानशीं...
                                                                 
                            

पर्दानशीं...
पर्दा हटा,
चेहरा दिखा,
मुँह न छिपा...

पर्दानशीं...
पर्दा हटा,
चेहरा दिखा,
मुँह न छिपा...

दिल की किताब के
हर सफ़े पर,
तेरा ही नाम लिख रहा हूँ।
कोई मुझे खरीद रहा है,
मैं बेमोल बिक रहा हूँ।

आँखों के जादू से यूँ
बिजलियाँ न गिरा—
कुछ तो रहम कर,
दिल को यूँ न सज़ा...

पर्दानशीं...
पर्दा हटा,
चेहरा दिखा,
मुँह न छिपा...

देखे बहुत से दिलवर हमने,
पर तेरा न कोई सानी उनमें।
हर अक्स में तू ही उभरी,
इस ज़माने की कहानी में।

कुछ तो समझ तू
इस दिल का माजरा—
क्यों हर धड़कन में
बस तू ही तू है बसा...

पर्दानशीं...
पर्दा हटा,
चेहरा दिखा,
मुँह न छिपा...

जो भी तुझे देखे एक नज़र,
उसका खुदा पर ऐतबार हो जाए।
मायूस भी जो खुद से हो,
उसे खुद से प्यार हो जाए।

सर चढ़कर बोलेगा फिर
तेरे इश्क़ का नशा—
ऐ जानेमन, तू ही बता,
इसका क्या है इलाज़ भला...

पर्दानशीं...
पर्दा हटा,
चेहरा दिखा,
मुँह न छिपा...
-आचार्य अमित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर