वो अकेली ही थी
उस नदी के किनारे
शाम का धुंधलका था
और उसके आने की कोई आहट न थी ।
एक पहर बीता, दो पहर भी बीत गया
तीसरा पहर भी बीत गया
पर उसे न आना था
और न ही वो आया ।
समस्या थी, जिसे पीछे छोड़ आई
वहाँ वापस जाना संभव ना था
और आगे का रास्ता अनिश्चित,अघोषित
क्या करे , कहाँ जाए ?
हर मोड़ पर असुरक्षा मौजूद थी
उसने अपने मन की कसौटी पर तन कसा
कठोर निर्णय ले कर चल पड़ी
अपनी मंज़िल तलाशने ।
समय और समाज को दिखाने
कि मैं अकेली नहीं,
आत्मविश्वास और समझ है मुझमें,
नीला खुला गगन था सामने
और चुनौतियाँ व संभावनाएं असीमित।
-माला शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X