आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुश्किल

                
                                                         
                            हरेक बात सबको जताना है मुश्किल
                                                                 
                            
वही सब बात खुद से छिपाना है मुश्किल
मुझे गौर से देखता रह गया वो
यक़ीनन मुझे भूल जाना था मुश्किल
हुईं मुश्किलें कितनी पाने में तुमको
कसम से तुम्हें अब गंवाना है मुश्किल
लगे हैं जमाने तो नजदीक पहुंचे
यूं लम्हों में तो दूर जाना है मुश्किल
तुम्हें जो मिला, कद्र उसकी तो करते
नहीं तो, मेरा दिल दुखाना है मुश्किल
बिछड़ते हुए भी, न आंखों में आए
वो आंसू भी अब रोक पाना है मुश्किल
लगीं मुद्दतें राह बनने में, माना
निशां पांव के ये मिटाना है मुश्किल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर