आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट

                
                                                         
                            क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट
                                                                 
                            
और कुंडी लगा ली अहंकार की, यह है क्या हठ
इस बंद पट को खोलिए और
छोटे दिल को बड़ा बनाइए, दिखा के कुछ बड़प्पन
कोई लाभ नहीं है कि बंद दरवाज़े के इस तरफ अकेले रोना
हो सकता है जो उस तरफ रो रहा है वो भी कोई हो अपना
कुछ तो दिखाओ रिश्तों में बड़प्पन, छोड़ कर यह बचपन
क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट

रिश्ता रूपी द्वार कभी एक तरफ से नहीं बंद होता
इंतज़ार करते रहते हैं पहले कौन खोलेगा कुंडी ताला
जब दरवाजे को दोनों तरफ है अपने
तो आया कहाँ से ये अहंकार वाला ताला कुंडी
पर किसी को तो करनी होगी पहल
क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट

ना बिता, ना गुज़रने दे इतनी छोटी सी ज़िन्दगी, करने में इंतज़ार
ना माफ़ करते ना कुबूल करते अपराध
दिल का बोझ हल्का करने का एक मात्र साधन है कर देना मुआफ
अंत में यही होगा मापदंड , कितनों को दिया सुकून,
कितनों की करी मदद, कितने रिश्ते बचाए, कितनों को दिया कष्ट
क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट

यह मत समझो कि मैं हो जाऊँगा छोटा,अगर कह दूँगा धन्यवाद
अगर गलती हो गई तो माफी मांगने में मत झिझको,मत करो संकोच
हो सकता है जिसे आज बात नहीं कर रहे,
उससे कल बात करने का ही न मिले अवसर
तब कहने को बहुत कुछ होगा, पर हो सकता है सुनने को ना हो कान
उसी से रहेगा दुनिया में प्यार और सुकून, शांति और अपनापन
क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट

बस सिर पर लेकर घूमते रहते बोझ, रंजिश भरा अभिमान
प्यार दिखाना है तो दिखा दो आज
कहीं बाद में ना पड़े पछताना
अगर अपने बीच में है बंद दरवाज़ा
एक बार खोल कर तो देख, हो सकता है वो मिले रोता- पछताता
इसलिए खोल दो बंद दिल का दरवाजा, झटपट
क्यों बंद कर रखा है रिश्ता रूपी पट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर