आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन वचन कर्म से राम सहारा

                
                                                         
                            मन वचन कर्म से राम सहारा।
                                                                 
                            
तजि के सारे जग का पसारा॥

मोह मान माया सब त्यागो।
राम नाम का दीपक जगाओ॥

छल कपट की राह न जाऊं।
संत वचन नित शीश चढ़ाऊं॥

क्रोध लोभ का संग न भाए।
राम भजन में चित्त रमाए॥

कड़वी बोली मन से त्यागूं।
सबके हित की बात ही मांगूं॥

संत चरण की धूल लगाऊं।
भव सागर से पार मैं जाऊं॥

दूजे के हित मन में लाऊं।
राम कृपा का अमृत पाऊं॥

एक आस है राघव तेरी।
नैनों में छवि श्याम घनेरी॥

बस इक विनती राम से मेरी।
चरण शरण दो श्याम घनेरी॥

-देवकी नन्दन गहतोड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर