आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धूप थी, लंबा सफ़र था

                
                                                         
                            धूप थी, लंबा सफ़र था, दूर तक साया न था
                                                                 
                            
सामने चट्टान थी फिर भी वो घबराया न था

नाज़़ुकी देखी थी उसकी आज हिम्मत देख ली
दोपहर का फूल था वो फिर भी कुम्हलाया न था

लग रहा था डर कहीं चूजों को बिल्ली खा न ले
जब तलक उड़ने का उनमें हौसला आया न था

झोपड़ी गिरती थी उसकी फिर उठा लेता था वह
कौन-सा तूफ़़ान था जो उससे टकराया न था

वक़्त की हर मार उसने मुस्कराकर झेल ली
मुफ़लिसी थी सिर्फ़ घर में कुछ भी सरमाया न था

चार दिन की ज़िंदगी में काम करने हैं हज़ार
बात इतनी सी किसी ने उसको समझाया न था
- डी एम मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर