आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ईश्वर की कलम

                
                                                         
                            ईश्वर ने,
                                                                 
                            
रंग बिरंगी स्याहियों से,
धरती की कागज पर,
बहुत कुछ, सब-कुछ लिखा है,
हम,मन की आंखों से,
लिखावट का कुछ अंश पढ़ सकें, तो
हमारी जिंदगी की अनमोल
उपलब्धियां जुड़ जाएंगी,

नीली स्याही से,जलधि की
निस्तब्धता, शालिनता,
संपन्नता, प्रचंडता, गंभीरता,

लाली सुनहरी स्याही से
सुबह सूरज की, चंचलता,
कोमलता, निश्छलता,
निस्वार्थता, और प्रतिज्ञा,

हरी स्याही से
संपूर्ण धरती की हरितिमा में
सौंदर्याकर्षण, अद्भुत शैतल्य प्रवाह,
मन- अनुरंजन -प्रीत, जीव-जंतु -स्नेह,
वन-सिंधु का गौरव,

पंछियों, फूलों, तितलियों को
अलग-अलग रंगों की
स्याहियों से, लिखा,

आंसू में कलम डूबोकर
वेदना की अनुभूतियां लिखी,

नवरसों के मर्म को,
अपनी अलौकिक रंगों की
स्याहियों से, लिखा,

पृथ्वी के हर दिवस को
जिन्होंने,नयी नयी रंगों से लिखा,
स्रष्टा को और उनकी लेखनी
को नमन नमन नमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर