आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

याचना: मुक्तक

                
                                                         
                            द्वार खड़ा हूँ अब कर जोड़े,
                                                                 
                            
मोह-पाश सब मैंने तोड़े।
हे करुणाकर! शरण में ले लो,
जग ने मुख अब हमसे मोड़े।। १ ।।

अघ-आतप से जीवन तपता,
मन मेरा बस तुमको जपता।
करुणा की अब वृष्टि करो प्रभु,
दोष न मेरा तुमसे छिपता।। २ ।।

नयनों में है अविरल धारा,
तुम बिन कोई नहीं सहारा।
भव-सागर के कठिन भँवर में,
दिखला दो अब प्रभु! किनारा।। ३ ।।

अहंकार का हो अब मर्दन,
शुद्ध करो प्रभु! मेरा अंतर्मन।
चरण-कमल की धूलि मिले तो,
सफल हो जाए यह जीवन।। ४ ।।

सत्य 'मुकुंद' विसर्जन कीजे,
मौन समर्पण केवल लीजे।
यही याचना अंतिम मेरी,
प्रेम-भक्ति का सुधा-रस दीजे।। ५ ।।
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर