इस जमाने की आंखों से किसी को छुपाए रखा है,
हां एक खूबसूरत सा रिश्ता मैने भी बचाए रखा है,
यूं तो में तन्हा हूं लोगो के लिए,
पर ना ना ना,
मैने भी किसी को अपना बनाए रखा है,
हां जमाने की आंखों से किसी को छुपाए रखा है,
यूं तो में किताबों में खोई धीर शांत सी लड़की हूं,
पर मैने भी किसी को अपना बनाए रखा है,
हां जमाने की आंखों से किसी को छुपाए रखा है,
में गंभीर भाव को धारण किए सपनों में खोई सी हूं,
पर मैने भी किसी को अपना सपना बनाए रखा है,
जमाने की आंखों से किसी को छुपाए रखा है,
हां एक खूबसूरत सा रिश्ता मैने भी बचाए रखा है,
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X