आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तो एक सिखाती जीवन जीने की भाषा!

                
                                                         
                            अगर शिक्षा एक पूजा है तो ,
                                                                 
                            
हर शिक्षक एक पुजारी।
अगर शिक्षा एक तपस्या है
तो हर शिक्षक एक तपस्वी।

इस अमूल्य धन जिसका ना कोई मूल,
जीवन में लाती शिक्षा सफलता के फूल!
इस धन को देने वाले वो सभी धनवान,
होते मूल स्वरूप भगवान।

खुद जलकर जलाते जो ज्ञान की चिंगारी,
अज्ञानियों में लाते ज्ञान की फुंकारी!
जिनके पास होता है अनंत ज्ञान का भंडार,
जिनके ज्ञान से होता अज्ञान का संघार!

चाहे हों "शिक्षक" या हो मां,
दोनो से ही है हमारा जहां।
है ना फर्क ज्यादा दोनो में,
मिलता हमें ज्ञान बस पल भर की तलाश में।
जहां एक सिखाती मातृभाषा,
तो एक सिखाती जीवन जीने की भाषा!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर