'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- प्रशांत, जिसका अर्थ है- चंचलतारहित, स्थिर, शांत। प्रस्तुत है जयशंकर प्रसाद की कविता- अपलक जगती हो एक रात !
अपलक जगती हो एक रात!
सब सोये हों इस भूतल में,
अपनी निरीहता संबल में,
चलती हों कोई भी न बात!
पथ सोये हों हरयाली में,
हों सुमन सो रहे डाली में,
हों अलस उनींदी नखत पाँत!
नीरव प्रशांत का मौन बना ,
चुपके किसलय से बिछल छना;
थकता हों पंथी मलय- वात.
वक्षस्थल में जो छुपे हुए-
सोते हों हृदय अभाव लिए-
उनके स्वप्नों का हों न प्रात।
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
कमेंट
कमेंट X