तुम सेक्टर 34 में बैठी
मैं दफ्तर में हूं व्यस्त प्रिये
कैसे मिलकर तुमसे कह दूं
हैपी बर्थडे हो प्राण प्रिये
तुम किचन के बर्तन में उलझी
यहां खबरों का जंजाल प्रिये
तुम प्रेशर कुकर से खेल रही
मैं प्रेशर में पक रहा प्रिये
तुम करती पैसों की बातें
मैं बजट सत्र में फंसा प्रिये
अब तो तुम जैसे-तैसे ही
बिन बजट मनाओ जश्न प्रिये
तुम 20 फरवरी को आई
मैं 22 को अवतरित हुआ
दोनों के हैप्पी बड्डे में
रहता है खाली हाथ प्रिये
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X