दर्द बहुत होता है
जब भी उसकी
आंखें नम देखता हुँ
कोसता हुँ खुद को
जब भी उसको
किसी और के
लिए तंग देखता हुँ
वो आईना है मेरा
जिसमें आजकल मैं
अपना अक़्स देखता हुँ
कुछ नही बन पाया
मेरे उसके बीच में
शायद इसीलिए उसको
अपने साथ मैं
कम देखता हुँ
लोग भी अपने है
जो मज़ाक उड़ाते है
लोग भी अपने ही है
जिनको उसके संग देखता हुँ
तरन्नुम की समझ उसको कहाँ
जिसमें मैं अपनी ग़ज़ल देखता हुँ
वो भी तनिक आशक्त हो
कभी किसी रोज़ मुझपर
यही सोचकर मैं उसके दिल पर
अपने दिल की पतंग फेंकता हुँ
इश्क़ दुश्वार तो कर रहा है
जीना मेरा उसके बग़ैर
उसकी आँखों मे भी आजकल मैं
अपने लिए इश्क़ की चन्द शबनम देखता हुँ.....
-आचार्य अमित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X