आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिंदगी ने

                
                                                         
                            दिलासे दिलाए कभी जिंदगी ने
                                                                 
                            
बहाने बनाए कभी जिंदगी ने
कभी फांकों पर ही हमे रखा जिंदा
खजाने लुटाए कभी जिंदगी ने
ये बात और है बेरंग हो गई है
सभी रंग दिखाए हमें जिंदगी ने
हमारी ही होकर,कई पहलू अपने
छिपाए, दिखाए हमें जिंदगी ने
मैं कैसे इसे बेवफा कह सकूंगा
रुलाकर, हंसाए हमें जिंदगी ने
लिखे गीत हमने कभी हंसते,रोते
वो गाकर सुनाए हमें जिंदगी ने
था दीपक तले ही छिपा वो अंधेरा
जलाए, बुझाए हमें जिंदगी ने
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर