आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरे देश की महान वीरांगनाएँ

                
                                                         
                            हे ! मेरे देश की अतुलनीय वीरांगनाएँ माताओं
                                                                 
                            
अपने सामर्थ्य और शक्ति को लो पहचान
तुम्हें तो विशेष बनाए है भगवान
एक बार फिर देशभक्ति की बन जाओ मिसाल
ईश्वर ने स्त्री बना कर किया है आपका सम्मान
मेरे देश की माताओं! अपने सामर्थ्य को लो पहचान

एक महान माँ से ही राष्ट्र बन सकता है महान
महान राष्ट्र बनाने में था और रहेगा तुम्हारा अतुल्य योगदान
पर शायद हनुमान की तरह कर् गई हो विस्मृत
अपनी शक्ति और कौशल का लो संज्ञान
तुम ही देश को दे सकती हो महान संतान
मेरे देश की माताओं! अपने सामर्थ्य को लो पहचान

कौशल्या बनकर दे दो लक्ष्मण और राम
जिससे हो सके रावणों का संहार
बन जाओ सुभाद्रा और करो अनेक अभिमन्यु तैयार
जो चक्रव्यूह से ना हो भयभीत,मृत्यु से करते हों प्यार
बन जाओ यशोदा,दो देश को कृष्ण
जिससे से हो जाए कंसों का नाश
सीता बनकर अवतरित करो लव-कुश जैसी संतान
मेरे देश की माताओं! अपने सामर्थ्य को लो पहचान

पैदा करो शिवाजी, बन कर जीजा बाई
और प्रभावती बोस बन कर,सुभाष चंद्र बोस
बन जाओ जगरानी देवी और विद्यावती कौर
लाओ भगतसिंह और चंद्रशेखर आज़ाद
तुम न रहो अनभिज्ञ ,अपने सामर्थ्य का कर लो बोध
राष्ट्रहित में था और रहेगा आपका महत्वपूर्ण योगदान
मेरे देश की माताओं! अपने सामर्थ्य को लो पहचान

और कोई वो नहीं कर सकता जो कर सकते हो आप
एक माँ के गुणों का होता है बहुत गुणा-योग
कई महान बच्चे बना सकती है एक योद्धा नार
जिससे वर्षों तक आभारी रहता है पूरा संसार
अपने को अबला मानकर ना करो मातृत्व का अपमान
मेरे देश की माताओं! अपने सामर्थ्य को लो पहचान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर