आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़्वाहिशों की ज़ंजीर

                
                                                         
                            आज़ादी के वहम में कैदी यह ख़ुशनुमा,
                                                                 
                            
सोने की ज़ंजीरों को समझ आभूषण,
बंधनों को सजाता, करता उनका रूमीकरण,
मगर है यह ग़ुलाम भीतरी इच्छाओं का,
कुछ वासनाओं ने किया स्वतंत्रता का हरण।

ऊँचाइयाँ छू कर भी तवज्जो का मुंतज़िर,
मक़बूल होने पर भी तस्दीक़ का फ़क़ीर,
वजूद का सुबूत हैं कुछ हज़ार आँखें,
भरे बग़ीचे में सबकी पहचान महकती,
मगर अधिक महकना चाहता है हर फूल।

जो दिल कभी अपनी ही सल्तनत का था सुल्तान
वो आज हसीन क़ैदख़ाने का है अज़ीज़ मेहमान,
इश्क़ बना था मसीहा आज़ादी के नूर का,
मगर बनाया तड़प ने ग़ुलामों का एक सुल्तान,
रूहानी मोहब्बत क्या जाने यह बे-रूह इंसान।

यह अनगिनत इच्छाएँ हैं बस अनंत ग़ुलामी,
आज़ादी के अज़ीम समंदर के मुक़ाबले,
यह छोटी झील का है सुनहरा-वहमी पानी,
मेरे अस्तित्व की काया, इस झील से बहुत विशाल,
ख़्वाहिशों के क़िस्सों से बड़ी, है आज़ादी की कहानी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर