दिल के अरमां दिल में ही रह जाए तो अच्छा है,
मुझे कोई झूठी दिलासा ना दिलाए तो अच्छा है।
तन्हाईयों से कर ली है अब मैने मुकम्मल दोस्ती ,
अब मेरे करीब कोई न आए तो अच्छा है ।
टूट कर बिखर चुके है जो ख्वाब रातों में ,
उन्हें कोई आँखों में न सजाये तो अच्छा है ।
एक अकेला दिया कब तक लड़ता रहेगा तूफानों से ,
किसी हवा के झोंके से बुझ जाए तो अच्छा है।
-बसंत पंवार प्रजय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X