हर सड़क बुलाती है आदमी को चलने के लिए
चार दाने उगाते थे जमीन पर पेट भरने के लिए .
मिट्टी से बारिश में सोंधी सुगन्ध शुरू में मिलती
अब तो पक्की सड़क बनी है फिसलन के लिए.
अब तो सड़कों पर आवारा पशु जो भटक गया
टूटे पैरों ही लौटा है वह जिन्दगी जीने के लिए.
घर से निकला था जो स्कूली ड्रेस पहन करके
प्यासा ही मर गया निकला जो पीने के लिए.
लोग चलते रहे दिन रात यहां मशीनों तरह
और लड़ते रहे आपस में सिर्फ जीने के लिए.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X