किरदार
सूपनखा का
निभाने से पहले
देश काल और परस्थितियों को देख लेना
सामने
राम और लक्ष्मण ही हैं
इस बात को पूरी तरह से समझ लेना
वर्ना नाक के पहले
सब कुछ लुट जायेगा
बचाने कोई नहीं आयेगा
कोई युद्ध नहीं होगा
और हुआ भी तो इस बार
हजारों रावणों की भीड़ में
एक राम किस किस से लड़ पायेगा.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X