नाईपर के कैंपस से,
कैंपस के बागों से,
बागों के फूलों से,
फूलों की खुशबू से मोहब्बत है।
दिन के पहरों से,
कीटों में भँवरों से,
तितलियों से,
जुगनू से मोहब्बत है।
पीले सूरजमुखी फूलों से,
सफेद चंपा से,
चमेली से मोहब्बत है।
शहरों में लखनऊ से,
लखनऊ में नाईपर रायबरेली से मोहब्बत है।
लैब के केमिकल्स से,
काँच के बर्तनों से,
प्लास्टिक के डिब्बों से,
कागज़ के गत्तों से मोहब्बत है।
मशीनों से,
टेक्नीशियनों से,
सीनियर्स से,
दोस्तों से मोहब्बत है।
अपने पागलपन से,
जवानी में छिपे बचपन से,
शायरी से,
कविताओं से,
किस्सों से,
पहेली से मोहब्बत है।
शहरों में लखनऊ से,
लखनऊ में नाईपर रायबरेली से मोहब्बत है।
पेट्रोल पंप के पास वाले ढाबा से,
एक अनजान बाबा से,
पैकेट वाली चीज़ों से,
मसाले वाली छाछ से,
लस्सी और दूध की थैली से मोहब्बत है।
शहरों में लखनऊ से,
लखनऊ में नाईपर रायबरेली से मोहब्बत है।
- ज्ञानसागर चौधरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X