आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नदियाँ और स्त्रियाँ

                
                                                         
                            ये नदियाँ और स्त्रियाँ
                                                                 
                            
ज़रूर किसी जन्म में
एक ही माँ के गर्भ से जन्मी
सगी बहनें रही होंगी।

दोनों की ज़िंदगियाँ
लगभग एक-सी—
शीतल, सहनशील,
किसी प्राचीन तरु की तरह,
धूप, वर्षा और समय को
चुपचाप सहती हुई।
दोनों के स्नेह, ममता और दर्द में
कोई विशेष अंतर नहीं दिखता।

स्त्रियाँ रोती हैं
अपने-अपने एकांत में,
और नदियाँ भी
निर्झर-सी बहती हैं
अपने ही एकांत में।

दोनों ने सदैव
अपनी ममता लुटाई है—
और बदले में
घृणा और तिरस्कार ही पाया है।

स्त्रियों को आज भी
सभ्यता के नाम पर
बेड़ियाँ पहना दी जाती हैं,
ताकि उनके हर कदम की आहट
उन्हें उनकी ‘मर्यादा’
याद दिलाती रहे।

आज भी उन्हें
घूँघट के भीतर रहकर
सभ्य और संस्कारी होने का
प्रमाण देना होता है।

गाँव की स्त्रियाँ
नदियों के किनारे आती हैं—
नहाने, कपड़े धोने,
और वहीं
धीरे-धीरे खोलती हैं
मन की गाँठें।
आपस में गले मिलती हैं—
कभी सहेलियों-सी,
तो कभी सगी बहनों की तरह।

नदियाँ उनकी व्यथा
सिर्फ सुनती ही नहीं,
अपने जल-रूपी आँचल में
उनकी आँखों से गिरे
सुख-दुःख के मोती
चुपचाप सहेज लेती हैं।

और फिर
उन्हीं जलधाराओं में,
समाज के सड़े हुए कचरे के साथ
बहा ले जाती हैं
स्त्रियों के दुख-दर्द की कहानियाँ—
युगों-युगों तक।

जब धैर्य की सीमा
अंततः टूट जाती है,
तो स्त्रियाँ
सब कुछ छोड़कर
एक दिन, हमेशा के लिए,
नदियों की ओर लौटती हैं—
और नदियाँ
माँ बनकर
उन्हें अपनी गोद में भर लेती हैं।

थकी-हारी वे
सो जाती हैं
अपनी ही जलती हुई चिता के साथ,
उसकी गोद में—
एक ऐसे गहरे,
अंतहीन विश्राम में,
जहाँ कोई आशा नहीं होती,
और कोई सवेरा भी नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर