आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मालाणी का सूरमा शहीद प्रेम सिंह सारण नाम

                
                                                         
                            मालाणी की माटी से उठकर, बना वीरता की पहचान,
                                                                 
                            
शहर गांव का लाल था वो, भारत माँ का स्वाभिमान।
सीने में देशप्रेम की ज्वाला, आँखों में अरमान,
प्रेम सिंह सारण नाम था उसका, वीरों में ऊँचा स्थान।

दस जनवरी को जन्म लिया था, लेकर नई उमंग,
माटी की खुशबू साथ लिए, मन में देश के रंग।
किसान पिता के संस्कारों ने, साहस का पाठ पढ़ाया,
माँ पेंपो देवी के आँचल ने, वीर हृदय बनवाया।

दो हजार ग्यारह में जाकर, सेना का सम्मान बढ़ाया,
तिरंगे की रक्षा का वादा, जीवन भर निभाया।
घर-आँगन की खुशियाँ छोड़कर, सीमा पर जा डटा,
मातृभूमि की आन के खातिर, हर संकट से लड़ा।

पाँच नवंबर को लौटे थे, अपने कर्तव्य निभाने,
नौशेरा की धरती पर पहुँचे, भारत माँ के मान बढ़ाने।
आठ नवंबर की सुबह ने, इतिहास नया लिख डाला,
वीर जवान ने हँसकर थामा, कर्तव्य का उजियाला।

सीमा पर जब गोलियाँ बरसीं, गूँजा रण का शोर,
प्रेम सिंह ने डटकर थामा, भारत माँ का छोर।
माथे पर था देश का गौरव, हृदय में हिंदुस्तान,
प्राण न्योछावर कर गए वो, रखकर देश की शान।

दस नवंबर को गांव पहुँचा, वीर सपूत का पार्थिव शरीर,
आँखें नम थीं, गर्वित धरती, मौन खड़े थे वीर।
राजकीय सम्मान के संग, अंतिम विदाई दी गई,
माटी की गोद में वीर की, अमर कहानी लिखी गई।

एक ओर माँ की ममता रोई, एक ओर पिता का मान,
पत्नी रैना के मन में जागा, यादों का तूफान।
भाई प्रेम की याद सँजोकर, परिवार खड़ा है आज,
उनके त्याग की गाथा कहती, धरती और समाज।

विद्यालय में नाम तुम्हारा, पीढ़ी-पीढ़ी गाएगी,
तुम्हारी प्रतिमा गांव की धरती, वीरगाथा सुनाएगी।
कैंडल मार्च की लौ कहेगी, मत भूलो बलिदान,
कबड्डी के मैदानों में भी, गूँजे तुम्हारा नाम।

मालाणी का सूरमा तुम हो, मरुभूमि का गौरव,
तेरी शहादत से रोशन है, भारत माँ का वैभव।
जब-जब तिरंगा लहराएगा, याद तुम्हारी आएगी,
तेरी अमर कहानी हर दिल में, देशभक्ति जगाएगी।

वीर कभी मरते नहीं हैं, अमर उनकी पहचान,
मिट्टी के कण-कण में बसता, उनका स्वाभिमान।
प्रेम सिंह सारण, तुझे शत-शत, मेरा नमन स्वीकार,
तेरे बलिदान को समर्पित, मेरे शब्दों का संसार।

तुमने देश के लिए जिया था, देश के लिए बलिदान,
तेरी गाथा लिखता रहेगा, भारत का हर इंसान।
जब तक सूरज-चाँद रहेंगे, गूँजेगा जयगान,
अमर रहेंगे प्रेम सिंह सारण, अमर रहेगा हिंदुस्तान!
-जगदीश कुमार बालोतरा

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर