आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धान की बाली, कान की बाली

                
                                                         
                            बेाझ धान का लेकर वो जब हौले-हौले चलती है
                                                                 
                            
धान की बाली, कान की बाली दोनों सँग-सँग बजती है।

लॉग लगाये लूगे की, आँचल का फेंटा बाँधे वो
आधे वीर, आधे सिँगार रस में हिरनी-सी लगती है।

कीचड़ की पायल पहने जब चले मखमली घासों पर
छम्म-छम्म की मधुर तान नूपुर की घंटी बजती है।

किसी कली को कहाँ ख़बर होती अपनी सुंदरता की
यों तो कुछ भी नहीं मगर सपनों की रानी लगती हैं।

किसी और में बात कहाँ वो बात जो चंद्रमुखी में है
सौ-सौ दीप जलाने को वो इक तीली-सी जलती है।

खड़ी दुपहरी में भी निखरी इठलाती बलखाती वो
धूप की लाली, रूप की लाली दोनों गाल पे सजती है।
- डी एम मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर