आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बस इतना समझ फिर लहर आई है

                
                                                         
                            अपनी मर्जी से रुखसत किया है मुझे,
                                                                 
                            
आंख तेरी क्यों फिर आज भर आई है,
कभी ख्वाबों में भी जो न आने दिया,
वो उदासी क्यों फिर से नज़र आई है,,.. कभी ..
तेरी खुशियों की खातिर ही जिंदा हूं मैं,
मुझ को इस जमाने की परवाह नहीं,
तू समझे ना समझे, तेरा अपना हूं मैं,
मुझ को किसी बेगाने की परवाह नहीं.
हर पल साथ देने की कोशिश किया,
तू है मुश्किल में, जब भी खबर आई है.....कभी...
आजा फिर से तेरे सारे गम हर लू मैं,
तुझे जमाने की नज़रों में आने न दूँ ,
मेरी पलकों की छांव में सलामत रहे,
अब खुदा को भी तुम को सताने न दूं,.
सबका जीवन समंदर है ये जान ले तू,
बस इतना समझ फिर लहर आई है ...कभी...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर