दिन रात हम एक कर देंगे,
हम संघर्ष करते रहेंगे,
मेहनत की हर जंग लड़ेंगे,
दिन रात हम एक कर देंगे।।
सिर्फ हाथों की कलाइयां ही नहीं चलेंगी,
और न ही मुंह की बात बोली जाएंगी,
हम करके दिखला देंगे,
हमे भी कम मत समझना,
नादान समझ कर भूल न करना,
ईंट का जवाब पत्थर से देंगे,
दिन रात हम एक कर देंगे।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X