आस्था का महापर्व आया,
चहुंओर हर्ष छाया,
श्रद्धालुओं ने कर पवित्र स्नान,
सूर्य उपासना, सूर्य गुणगान,
सूर्य को अर्ध्य चढ़ाया,
छठ का महापर्व आया l
ठेकुआ की खुशबू आयी,
चहुंओर छठ की रौनक छायी,
पारम्परिक पूजा विधान से,
पूजी गयी छठी मायी,
माटी के दीयों से नदघट जगमगाया,
छठ का महापर्व आया l
माताओं ने परिवार के लिये रखा निर्जला व्रत,
शीतल जल में खड़े हो दिया सूर्य को अर्ध्य,
छठ प्रकृति और संस्कृति का संगम है,
छठ मानव और प्रकृति का सम्बन्ध है,
आस्था और विश्वास का महाव्रत आया,
छठ का महापर्व आया l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X