गर हो हौसला और दृढ़ निश्चय
पत्थर भी टूटेंगे
मजबूत इरादों के आगे
सब झुकेंगे
इरादें सच्चे और नेक हों तो
मुश्किलों की इतनी औकात कहां
पथरीली राह पर चलकर ही
मनुष्य अपनी मंजिल को छूते हैं
बाधाएं कितनी भी आएं
बाधाओं की परवाह किसे
जीवन एक बार मिली है
क्यों ना हम बाधाओं से
ऊपर उठकर जी लें..
कोई बाधा ऐसी नहीं
जो हौसलों को रौंद दे
हिम्मत और जुनून देख
पत्थर भी पिघलेंगे
गर हो हौसला और दृढ़ निश्चय
सफलता को जरूर छुएंगे...।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X