आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पेड़ हूं मुझे पालो: ......

                
                                                         
                            मेरी रूह की आवाज को पहचानो
                                                                 
                            
हवा छांव के लिए मुझे बचा लो
मैं तुम्हारे भले के लिए कहता हूं
मुझे मत काटो
पेड़ हूं मुझे पालो
दर्द देते हो,
मुझे तकलीफ बहुत होती
मैं दिखा न पाता
आत्मा मेरी रोती
मेरे जख्मों पर
मरहम लगा दो
मुझमें भी जान है
मुझे बचा लो
एक बच्चे की तरह
मुझे संभालो
पेड़ हूं मुझे पालो
वादा करता हूं तुमसे
अंत तक साथ निभाऊंगा
मुझ पर नहीं प्रहार करोगे
मैं भी अपना प्रेम बरसाऊंगा
मुझे मत तबाह करो
मेरा सम्मान करो
मैं भी तुम्हारे घर का सदस्य हूं
इस बात को जेहन में बैठा लो
पेड़ हूं मुझे पालो।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर