आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इश्क में हारकर

                
                                                         
                            अरे! इश्क में हारकर भी, कोई, हारता थोड़ी है!
                                                                 
                            
जिंदगी को जीने वाला, खुद को, मारता थोड़ी है!

तानों के कांटे,भले,छलनी कर दे दिल को,पर,
सहने वाला, सारे ज़ख्मों को,निहारता थोड़ी है!

साहिल टूटे और पांव दरिया में जा गिरे, तो,
डूबने वाला, जहां को, पुकारता थोड़ी है!

गम, मायूसी,तड़प, बेचैनी,सब हमसफ़र हैं,
इनके बिना जिंदगी, कोई, गुज़ारता थोड़ी है!

एक तूफान, सबके भीतर, घूमते ही रहता है,
जिसके चक्कर से वो खुद को,उबारता थोड़ी है!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर