आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वक्त की तेज हवाओं ने..

                
                                                         
                            इश्क की गहराइयों में डूबता इतराता रहा,
                                                                 
                            
मैं तेरी चाहत के समंदर में ही समाता रहा।।

तेरी मुस्कान की किरण जब भी दिल पे पड़ी,
मेरे इस वीरान रगों में जैसे नूर-सा बहता रहा।।

रात के आँचल में जब ये तारे सिसकते दिखे,
मैं तेरी याद के दिये को चुपके जलाता रहा।।

जब तेरे लफ़्ज़ों की मिठास रूह तक उतर गई,
हर एक हर्फ़ को मैं,अपने दिल में सजाता रहा।।

कभी नज़रों ने कही, कभी खामोशी ने सुनी,
मैं हर अंदाज़ में सदा तुझको ही बुलाता रहा।।

वक़्त की तेज़ हवाओं ने बहुत कुछ छीना मगर,
तेरे एहसास का दामन मैं थामे हुए जाता रहा।।

इश्क मेरे लिए कभी भी इबादत से कम न रहा,
मैं तेरे नाम पे ही, हर दर्द भी गुनगुनाता रहा।।

अब तो ये आलम है कि दुनिया भी धुंधली लगे,
सदैव तेरे ख्वाबों के जहां में ही मैं बसता रहा।।
- एम के सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर