आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज रिश्तों के आईने में

                
                                                         
                            एहसानों के बोझ तले दबती रही हर साँस मेरी,
                                                                 
                            
अपनों की महफ़िल में भी लगती रही प्यास मेरी।।

जिसने उठाया था कभी गिरते हुए मेरे हाथों को,
आज वो ही गिनाने लगा हर छोटी सी आस मेरी।।

लब हँसे भी तो ये आँखों ने बयाँ कर दी सच्चाई,
छुप न सकी इस दुनियां से, ये टूटी हुई प्यास मेरी।।

आज रिश्तों के आईने में जब देखा तो ये जाना मैंने,
हर शख़्स ने कीमत पे ही खरीदी है मिठास मेरी।।

मैंने तो चाहा था बस दिल से निभाना हर रिश्ता,
पर बन गई हर मोड़ पे आज मजबूरी ही रास मेरी।।

अब तो ये ठाना है मैंने की एहसानों से आज़ाद रहूँ,
खुद से ही लिखूँगा मैं, अपनी हर एक इतिहास मेरी।।

एहसान अगर दिल से हो, तो य़ह फूल सा महकता है,
वरना तो एहसान बन जाता है ज़ंजीर-ए-अहसास मेरी।।
- एम के सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर