आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविताओं का शहर

                
                                                         
                            कविताओं का शहर
                                                                 
                            

मैं कल कविताओं के शहर गई थी।
गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे
मॉल-दुकान झुग्गी-झोपड़ियांँ
सभी कविताएंँ इधर-उधर व्यस्त थीं।

चलती-फिरतीं, बैठती-सुस्तातीं,
भींगती-बचतीं
सारी की सारी अपने-आप में खोई थीं ।
छोटी,मध्यम,बड़ी-सभी पंक्तियांँ रुकती, थकती, दौड़ती, हंँसती अपने प्रवाह में बहती जा रही थीं ।

श्रृंगारित होतीं, शांत, सौम्य,
मधुरिमा, मनोरमा
करुणा में बहतीं, हास्य में खिलखिलातीं
ललकारतीं, मुस्कुरातीं, आमंत्रित, प्रेरित करतीं
देशभक्ति गान गातीं, दिलों के गीतों को गुनगुनातीं झूलों में पेंगे मारतीं, तितलियांँ पकड़तीं
सजी-धजी, उदास, मौन, मुखर, वाचाल सारी कविताऍं गतिमान थीं।

मैं टुकुर-टुकुर उन्हें निहार रही थी।
दुपट्टे लहरातीं, सैंडल खटखटातीं, जींस-कुर्ती में फबतीं
कविताएंँ खुशनुमा माहौल तैयार कर रही थींं ।
पूरा शहर कविताओं की खुशबू से सराबोर था।

कविताएंँ मस्त-बिंदास चल रही थीं कुछ-कुछ उदासी की शबब में भी थी अपने-आप में पर पूर्ण थीं ।

मैं कल रात कविताओं के शहर में गई थी ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर