आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़नी पोइम--मैं हूं फटा हुआ नोट,मैं हूं कटा-फटा हुआ एक नोट

                
                                                         
                            मैं हूं कटा-फटा हुआ एक नोट,
                                                                 
                            
किस्मत का हूँ मारा,
हर जगह दुतकरा जाता,
हर कोई बाय-पास करने की करता कोशिश,
हर कोई नई तरकीब लगाता,
छुटकारा पाने की कोशिश है करता,
मैं हूं फटा हुआ नोट,मैं हूं कटा-फटा हुआ एक नोट.

कितना बेइज्जत किया मैं जाता,
मुझे देख,लोगो का मुँह सिकुड़ है जाता,
जैसे किसी बे-स्वाद चीज़ से,
लोगो का जायका ख़राब हो जाता,
कोई चालाकी से मुझे चलाता,
पकड़े जाने पर लड़ाई-झगड़ा हो जाता,
मैं हूं फटा हुआ नोट,मैं हूं कटा-फटा हुआ एक नोट.

जैसे सौतन जलती हैं,मुझे नए नोट से जलन होती,
पर्स में भी किसी के मुझे कभी जगह नहीं मिलती,
आखिर में मेरी गति भी,बहुत बुरी है होती,
बट्टे पर जो नोट लेते हैं,
वो शीशे के नीचे मुझे सजाता,
और फिर मेरा आखिरी दौर है आता,
मैं हूं फटा हुआ नोट,मैं हूं कटा-फटा हुआ एक नोट.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर