आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हारा हाथ थामे

                
                                                         
                            हवा में कुछ नमी-सी थी, फ़िज़ाओं में अधूरापन,
                                                                 
                            
मगर दिल फिर भी खिल उठता, तुम्हारा हाथ थामे

भरोसा उठ गया था अपने ही मुकद्दर से
किस्मत आज़माना है, तुम्हारा हाथ थामे

हर इक मोड़ पर दुश्मन खड़े थे मुहब्बत के,
मगर अब डर नहीं लगता, तुम्हारा हाथ थामे

रहेंगे साथ हम ऐसे कि अफ़साना कहे दुनिया,
फ़लक तक साथ चलना है, तुम्हारा हाथ थामे

चमकती सी दुनिया में हसरत भी नहीं दौलत की,
क़ीमत तो बस लम्हों की है, तुम्हारा हाथ थामे

बेकरारी में भी अब एक सुरीला सुकून मिलता है,
ज़िंदगी खुद एक तराना है, तुम्हारा हाथ थामे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर