आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: हमारे दोस्तों में कोई दुश्मन हो भी सकता है

उर्दू अदब
                
                                                         
                            हमारे दोस्तों में कोई दुश्मन हो भी सकता है
                                                                 
                            
ये अंग्रेज़ी दवाएँ हैं रीऐक्शन हो भी सकता है

किसी माथे पे हर दम एक ही लेबल नहीं रहता
भिकारी चंद हफ़्तों में महाजन हो भी सकता है

सियासत नक़ली नोटों की तरह धोके से चलती है
जिसे रहबर समझते हो वो रहज़न हो भी सकता है

मिरे बच्चों कहाँ तक बाप के काँधों पे बैठोगे
किसी दिन फ़ेल उस गाड़ी का इंजन हो भी सकता है

कभी चश्मा हटा कर देख आँखों से तअ'स्सुब का
तिरे दामन से उजला मेरा दामन हो भी सकता है

~ हसीब सोज़

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

14 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर