आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

" एक बार तू प्रण कर "

                
                                                         
                            अगर एक बार तू प्रण कर
                                                                 
                            
तो संकल्प अपना तू दृण कर,
उठा कदम अपना,
लगा दम अपना,
चारों ओर सही,
समय मुश्किल और
रास्ते कठोर सही,
कठिनाइयों से तू रण कर,

अगर एक बार तू प्रण कर
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर,

आगे बढ़ना है तुझे विचार कैसा,
अखिर लड़ना है तुझे इंतजार कैसा,
मत सोच तुझ पर हथियार कैसा,
तू इसी पल इसी क्षण कर,

अगर एक बार तू प्रण कर
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर,

शंका जो भी है तेरी,
उसको समझ कर अपना वैरी,
भ्रम जितने है उनका तू दमन कर,

अगर एक बार तू प्रण कर
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर।

आगे रखा है ग़र कदम अपना,
आगे ही बढ़ाना समझ धर्म अपना,
तू योद्धा है शत्रु का नाशक है,
किसी भी कीमत पर तू पीछे
ना अपने चरण कर,

अगर एक बार तू प्रण कर
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर,

हार हो या जीत हो तय तेरी होगी
युद्ध तेरा है तो जय तेरी होगी
या तो अर्जुन की भाँति उठा गांडीव,
या फिर कर्तव्य वचन में खुद को कर्ण कर,

अगर एक बार तू प्रण कर,
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर।

ली है शपथ तूने उसे न तोड़
छोड़ दे प्राण अपने धर्म न छोड़,
धर्म के प्रति क्या कर्तव्य है
तेरा उसे स्मरण कर ,

अगर एक बार तू प्रण कर,
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर।

बहुत शत्रु ने कह लिया,
बहुत तूने सह लिया ,
दिखा इस ब्रहमांड को
तू क्या है और ये क्या हैं
सम्मुख इनके दर्पण कर,

अगर एक बार तू प्रण कर,
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर।

स्वयं को विश्वास से जोड़ तू,
भय को पीछे छोड़ तू,
शत्रु का अभिमान तोड़ तू,
ग्रीवा उसकी मरोड़ तू

मार ठोकर पराजय को,
जय का तू वरण कर,

अगर एक बार तू प्रण कर,
तो संकल्प अपना तू दृढ़ कर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर