आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अजब सी कशमकश में हूं

                
                                                         
                            नाराजगी है उनसे, मगर नाराज भी नहीं
                                                                 
                            
कहना तो बहुत है, पर अल्फाज भी नहीं
अजब सी कशमकश में हूं...

शिकायत है उनसे, मगर कोई गिला भी नहीं
रोज मिलता हूं उनसे, पर कभी मिला भी नहीं
अजब सी कशमकश में हूं...

बतियाना है उनसे, मगर कोई बात भी नहीं
काम कुछ नहीं यूं तो, मगर काम से निजात भी नहीं
अजब सी कशमकश में हूं...

लाचार हूं हालात से मगर मजबूर भी नहीं
पास नहीं है वो मेरे, मगर दूर भी नहीं
अजब सी कशमकश में हूं...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर