आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

थोड़ी बरसात सी दिखी

                
                                                         
                            दरिया के उतरते पानी में कुछ हलचल-सी दिखी,
                                                                 
                            
डूबते साहिलों की कोई बेचैनी-सी दिखी।
उसके नग़्मों में अब वो बात नहीं दिखी,
हर सुर में मगर एक अनकही कमी-सी दिखी।
संवरने लगती है ये धरा,
जब मौसम में थोड़ी बरसात-सी दिखी।
सूखे पत्तों की आँखों में भी फिर,
जीने की कोई नई बात-सी दिखी।
जो कल तलक अँधेरों का मातम मनाते थे,
उनकी निगाहों में भी आज एक सौग़ात-सी दिखी।
वक़्त चाहे कितना भी सख़्त क्यों न गुज़रे,
उम्मीद की लौ में हमेशा हयात-सी दिखी।
मैंने टूटे हुए ख़्वाबों को भी समेट कर देखा,
हर किरचे में किसी नई शुरुआत-सी दिखी।
जो लोग हार के बैठ गए राहों के किनारे,
उन्हें मंज़िल बहुत दूर, मगर पास-सी दिखी।
शायद गहराइयों में कोई इंक़लाब-सी दिखी।
उसके नग़्मों में अब वो बात नहीं दिखी,
पतझड़ से पहले सूखे पत्तों को, चूम कर देखा,
नई कोंपलें जैसी, पूरी कायनात फिर जवान-सी दिखी।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर