आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कितनी मोहब्बत करते हैं

                
                                                         
                            कितनी मोहब्बत करते हैं, तुमसे
                                                                 
                            
ये तो हम कभी कह ना पाए
तेरे बिन मेरा दिल नहीं लगता
तेरे बिना हम रह ना पाए
कितने जनम हम तुम बिन, तड़पे
कितने जनम हम लेकर आए
कितनी मोहब्बत करते हैं, तुमसे
ये तो कभी हम कह ना पाए

सूख गए सागर के जल अब
सूख गए सागर के जल अब
आँखों से आँसू बह ना पाए
कितने जनम हम तुम बिन तड़पे
कितने जनम हम लेकर आए

यार बता दो तुम अब, मुझको
यार बता दो तुम अब, मुझको
तेरे बिना भला कैसे जी पाएँ
कितने जनम हम तुम बिन तड़पे
कितने जनम हम लेकर आए

जनम-जनम का मिलन अधूरा
जनम-जनम का मिलन अधूरा
हम किसी जनम क्यों,मिल ना पाए
यार बता दो, प्यार हमारा
यार बता दो, प्यार हमारा
हमसे अब रह ना, जाए
कितने जनम हम तुम बिन तड़पे
कितने जनम हम लेकर आए

टूटे तारे, छूटे साये
टूटे तारे, छूटे साये
ख़्वाब कभी पूरे हो न पाए?
दर्द दिया जो इस दुनिया, ने
हँसते-हँसते, हम सह जाएँ
यार बताओ, राह मिलन की
यार बताओ, राह मिलन की
कब तक दूरी ये सह पाएँ?
कितने जनम हम तुम बिन, तड़पे
कितने जनम हम लेकर आए

साँस की डोरी, टूटे चाहे
साँस की डोरी, टूटे चाहे
नाम तेरा ही, होंठों पर आए
तू जो मिले तो, ये जग जीतें
तू जो न हो तो, मिट ही जाएँ
रब से माँगी एक दुआ बस
रब से माँगी एक दुआ बस
हम तेरी बाहों में सो जाएँ
कितनी मोहब्बत करते हैं तुमसे
ये तो कभी हम कह ना पाए

तेरे बिन मेरा दिल नहीं लगता
तेरे बिना हम रह ना पाए
कितने जनम हम तुम बिन तड़पे
कितने जनम हम लेकर आए...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
59 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर