आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राम जन्मोत्सव बधाई

                
                                                         
                            बधईया राम जनम की आई, बाजे मंगल बाजा हो।
                                                                 
                            
अयोध्या नगरी हँसे-मुस्काये, हरषे सकल समाजा हो॥
दमके दशरथ-भवन उजियारा, दीप-ज्योति जगमगाये हो।
मइया के पावन अँचरा में, सुख-सिंधु उमड़ आये हो॥

बरसें सुमन गगन-मण्डल से, गूँजे जय-जयकारा हो।
ललना के दरसन पाकर, धन्य भइल संसारा हो॥
नाचें-गावें सब नर-नारी, बाजे ढोल-मृदंगवा हो।
आइल सुर-मुनि टोली मिलके, लेके मंगल रंगवा हो॥

मुखड़ा चनवा जइसन चमके, मनवा मोहे लेवे हो।
दुख-दारिद्र सब दूर भगावे, सुख-सम्पति देवे हो॥
आवा मिलि सब गाईं बधईया, राम-जनम के दिनवा हो।
जय-सिय-राम के गूँज उठी, हरषे जग-आँगनवा हो॥

राम-नाम के जो गुन गावे, सो सुख पावे अपार हो।
राम-नवमी के पावन बेला, सबके हो शुभकार हो॥
राम-ललन की कीरति गाकर, अचल रहे सुहागा हो।
मुकुंद-हृदय में बसें राम जी, भाग हमारो जागा हो॥
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर