आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इतने प्यारे क्यों हो तुम?

                
                                                         
                            छोटे छोटे से सपनों को
                                                                 
                            
संग में मेरे बुनने वाले
जीवन में मुस्कानों की
खिलती कलियां चुनने वाले
इतने प्यारे क्यूं हो तुम

देख तुम्हे देखो चेहरा ये
कैसे फूलों सा खिलता है
दूर क्षितिज पर अम्बर जैसे
धरती से जाकर मिलता है
इतना प्रेम दिखाने वाले
मुझको तुम अपनाने वाले
इतने प्यारे क्यूं हो तुम

अरमानों का सृजन करके
उन्हे रूप तुम देने वाले
स्वप्नो के नन्हे पौधो को
जल धूप तुम देने वाले
प्रेम, लक्ष्य और जीवन का
सार सदा बतलाने वाले
बनकर सूत सदा तुम रथ को
युद्ध पार ले जाने वाले
इतने प्यारे क्यूं हो तुम

होकर व्यथित कभी भी जब
मन मेरा कुम्हलाता है
रो रोकर जब अश्रु मेरा
नैन पार आ जाता है
ले करके बाहों में अपनी
मुझको गले लगाने वाले
जख्मों पर तुम प्रेम रूप का
मरहम सदा लगाने वाले
इतने प्यारे क्यूं हो तुम
-शिवांश शुक्ल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर