आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

याद रखो दुनिया के लोगों इतना सम्मान जरूर देना

                
                                                         
                            जिसका घर मेहनत से चलता हो,
                                                                 
                            
उसकी सुबह भी जल्दी और रात भी देर से होती है।
उसके सपनों की कीमत क्या जानें दुनिया वाले,
जिसकी हर ही खुशी पसीने से होकर गुजरती है।

जब दुनिया चैन की नींद सो रही होती है,
तब उसकी आँखों में जिम्मेदारियाँ जागती हैं।
चिड़ियों के चहकने का इंतजार नहीं करता है,
घर की जरूरतें उसकी अलार्म बन जाती हैं।

न धूप की परवाह, न बरसात का डर है,
न सर्दी की चिंता, न थकान का असर है।
जिसके कंधों पर जिम्मेदारी का बोझ होता है
उसके लिए क्या दिन और क्या रात,सब संघर्ष होता है।

बच्चों की हर मुस्कान उसकी थकान मिटाता है,
पत्नी के आंखों का सपना उसका कल दिखाता है।
खुद के अरमानों को स्वयं चुपके छुपा लेता है,
पर अन्य सभी की ज़रूरतों को दिल से लगा लेता है।

जब जेब कभी हो खाली, तो उधार लें लेता है,
पर चेहरे पर कोई सिकन कभी आने नहीं देता है।
उसे देख यही सब कहते कि वह बस काम करता है,
कोई सोच नहीं पाता कि वह कितना दर्द सहता है।

हाथों की लकीरों में उसके बस छाले होते हैं,
हिम्मत के जौहरी के अंदाज निराले होते हैं।
ईंटों से मकान नहीं वह तो प्रेम का घर बनाता है,
अपनी मेहनत से ही परिवार का भविष्य सजाता है।

न उसे आराम की कोई कभी शिकायत होती है,
न ही अपनी थकान से कोई बगावत होती है।
वह जानता है, रुक गया तो चूल्हा बुझ जाएगा,
उसके रुकने से घर का सारा सपना टूट जाएगा।

सलाम है उन हाथों को जो सदा ही श्रम करते हैं,
अपने परिवार के लिए सदा जिंदगी जिया करते हैं।
दौलत से नहीं, मेहनत से जिनके अपने घर चलते हैं,
वही लोग जिंदगी की असली नींव स्वयं बनते हैं।

याद रखो दुनिया के लोगों इतना सम्मान जरूर देना,
मेहनतकश के पसीने को कभी मूल्य कम मत देना।
जिसकी सुबह परिवार के नाम और रात सुकूँ के नाम न हो,
उसकी जिंदगी किसी तपस्या से कम नहीं होती है।
-सूबा लाल 'अंजाना'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
39 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर