आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अवनिजा नाम कीर्तन

                
                                                         
                            जय जय जय मां जनकात्मजा
                                                                 
                            
प्रियतमा प्रभु राम की  
जय जय जग जननी जन्मस्थली
पुण्य धरा पुनौरा धाम की
छन्द..
रघुबीर नयन चकोर चन्दिनी
जनक नन्दिनी जानकी
बैकुंठ निलया नीलकेशी
प्रिया रघुबर प्राण की
कष्ट निकंदिनी जगत वन्दिनी
तपस्विनी वनवासिनी
जनक सुता मिथिलेश कुमारी
अचला अवध निवासिनी  
सर्वेश्वर प्रिया अवध किशोरी
राघव प्रिया राम सहचरी  
राघव तोशिनी राम मोहिनी
रसोद्भवा राजेश्वरी  
सुनयना सुता सिया सौम्या
अक्षरा अवध विहारिणी
भूमि पुत्री जनक दुलारी
तरुणी त्रिभुवन तारिणी
जग आनन्द जगज्जननी श्री
विष्णु प्रिया परमेश्वरी
अवनि सुता अवध किशोरी
लक्षकी सर्वेश्वरी
अवनिजा अयोनिजा
पद्माक्षजा जग तारिणी
वन देवी वैदेही सीता
मूलकासुर संहारिणी
मैथिली मही सुता धरा सुता
राम प्रिया विश्व सुन्दरी
भौमी भूमिजा राम वल्लभा
लक्ष्मी त्रैलोक्येश्वरी
चन्द्र भगिनी तिमिर हरिणी
रघुबर हृदय निवासिनी  
शक्ति रूपिणी वेद स्वरूपा
कमला दिव्य प्रकाशिनी  
  पतिव्रताधुरीणां त्वां
  नमामि जनकात्मजाम्     
  अनुग्रहपरामृद्धिमनघां     
   हरिवल्लभाम्
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर