मन पसन्द शख्स इसलिए खूबसूरत लगता है।
क्योंकि उसकी मौजूदगी में दिल गदगद लगता है।।
राहत देती उसकी आवाज़ में अपनापन होता।
खामोश नही रहती चहकने का हुनर लगता है।।
उम्र चाहे जो हो बस प्यार बिना कहे पढ़ ले अगर।
थकान निकल जाती जब भी प्यार गले लगता है।।
उम्र सिर्फ शरीर की ही होती एहसासों की नही।
एहसास अगर पैदा हो तो प्यार जवान लगता है।।
जिसका चेहरे के साथ चरित्र चमकता 'उपदेश'।
दिखावे से दूर बहुत ज़ज्बात समझने लगता है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X