आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पंख लगाकर उड़ जाना

                
                                                         
                            लग जायें यदि उम्मीदों को पंख,
                                                                 
                            
हो जायेंगी आसमान की दूरियां कम।
जीवन के हर सपने होंगे फिर पूरे
पूरे होंगे वो ख्वाब रह गये जो अधूरे।।

धैर्य संयम और अनुशासन का बाना,
मत सुनिए दुनिया का कोई ताना।
हो कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प
तब लग जायेंगे उम्मीदों के पंख।।

मत घबराना आसमान की दूरी से
उड़ते जाना तुम अपनी होशियारी से
लोभ लालच के दाने मत तुम चुगना
अपने पथ पर दृष्टि पक्की रखना।।

कोई पथ रोक न सकेगा तुम्हारा,
दृढ़ निश्चय हो जब सारथी तुम्हारा।
शिक्षा का दीप करेगा फिर उजियारा
जीवन में उम्मीदों का मिलेगा सहारा।।

हताशा, निराशा हैं जीवन पर भारी,
करती रहती पंख काटने की तैयारी।
ग़लत संगति से बचकर तुम रहना
अपने पथ पर तुम बढ़ते ही रहना।।

पूरी दुनिया फिर छोटी पड़ जायेगी,
तुम्हारी उम्मीदें फिर रंग लायेंगी।
पंखों की मजबूती है तुम्हारी उम्मीदें,
यही उम्मीदें मंजिल पर पहुंचायेंगी।।
-चन्द्र शेखर मार्कंडेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर